पश्चिम बंगाल : PM मोदी ने की मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौथे चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के चुनाव में राज्य विधानसभा की 44 सीटों पर मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौथे चरण के तहत शनिवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। मैं लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। खासकर युवा और महिला मतदाताओं से मैं बड़ी संख्या में आकर मतदान करने का अनुरोध करूंगा।’’ 

इस चरण में पांच जिलों की 44 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। राज्य में आठ चरणों में मतदान सम्पन्न होना है। मतों की गिनती दो मई को होगी। 

Desk Team