पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। हिंसाग्रस्त हावड़ा जाने के दौरान उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी हुई है। मजूमदार को पहले उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था। जहां से वह पुलिस का घेरा तोड़ कर निकल गए थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हावड़ा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।’’
‘BJP के पाप का खामियाजा आम लोग क्यों भुगतें’, हावड़ा हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का बयान
दरअसल, बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई थी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और रेल की पटरियों को अवरूद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर भी फूंक दिया था।


Download Android App
Download iOS App



