पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के आद्रा में बड़ा ट्रेन हादासा हुआ है दरअसल यहां शनिवार को सुबह ट्रेन हादसा हुआ है। बचाया जा रहा है कि एक मालगाड़ी के डिब्बे खड़ी दूसरी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गये। इसकी वजह से 12 डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे की वजह सिग्नल को बताया जा रहा है।
नींद में सिग्नल न देखने पर हुआ हादसा
वहीं ट्रेन हादसे को लेकर आद्रा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार का कहना है कि यह घटना ड्राइवर की गलती से हुई है। कहा जा रहा है कि मालगाड़ी ड्राइवर को नींद आ गई थी। इस कारण वह सिग्नल नहीं देख पाया और इस कारण दुर्घटना हुई।
बिष्णुपुर जाने वाली ट्रेन का ड्राइवर घायल
दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी दिबाकर माझी घटना स्थल पर पहुंच चुके है उनका कहना है कि यह हादसा किसी समस्या के कारण हुआ है। हादसे की वजह को लेकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
बता दें लाइन पर सिग्नल भी लाल था लेकिन फिर भी हादसा हो गया। इससे तो साफ है कि ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ। इस घटना में बिष्णुपुर जाने वाली ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया।
मालगाड़ी चालक को आ गई थी नींद
इस मामले को लेकर आद्रा डिवीजन के सूत्रों का कहना है कि सुबह करीब 4:15 बजे इंजन संख्या 31798 ओंदाग्राम स्टेशन के डाउन होम सिग्नल को पार कर गया जबकि वह लाल था और डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गया। जब इस बात
की खबर मिली तो करीब पांच बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण स्पेशल ट्रेन आद्रा से रवाना हो गए थे ।
हादसे को लेकर होगी पूछताछ
दुर्घटना राहत ट्रेन आद्रा से सुबह 5:30 बजे और क्रेन सुबह 6:39 बजे रवाना हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के गार्ड स्वरूप सिंह और जीएस कुमार के अलावा गार्ड एसके नोनिया थे। इस मामले को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है
West Bengal Train Accident: ट्रेन चलाते वक्त मालगाड़ी चालक का आई नींद , हुआ बड़ा हादसा
Summary :
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के आद्रा में बड़ा ट्रेन हादासा हुआ है दरअसल यहां शनिवार को सुबह ट्रेन हादसा हुआ है। बचाया जा रहा है कि एक मालगाड़ी के डिब्बे खड़ी दूसरी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गये। इसकी वजह से 12 डिब्बे पटरी से उतर गये। हादसे की वजह सिग्नल को बताया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



