West Bengal: कोलकाता के पूर्वी क्षेत्र सॉल्ट लेक इलाके में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। बता दें यात्रियों से भरी एक बस एक अन्य बस से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना में 10 लोग हुए घायल
आपको बता दें दुर्घटना राज्य के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) केंद्र सॉल्ट लेक सेक्टर पांच में कॉलेज मोड़ के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुई, जब दोनों बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं।उन्होंने बताया कि दो बसों में से एक दूसरी बस से टकराने के बाद पलट गई, जिससे 10 लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए
सूत्रों के मुताबिक, ‘‘दोनों बसें लापरवाही से चलाई जा रही थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं। एक बस ने अन्य को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। दुर्घटना में कम से कम 10 यात्री घायल हो गए।’’उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
West Bengal: कोलकाता में आपस में टकराई दो बस, घटना में 10 लोग हुए घायल
Summary :
West Bengal: कोलकाता के पूर्वी क्षेत्र सॉल्ट लेक इलाके में सोमवार को एक भीषण हादसा हो गया। बता दें यात्रियों से भरी एक बस एक अन्य बस से टकराने के बाद पलट गई, जिससे कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना में 10 लोग हुए घायल आपको बता दें दुर्घटना राज्य के आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) केंद्र सॉल्ट लेक सेक्टर पांच में कॉलेज मोड़ के पास सुबह करीब सवा सात बजे हुई, जब दोनों बसें एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रही थीं।उन्होंने बताया कि दो बसों में से एक दूसरी बस से…


Download Android App
Download iOS App



