पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां आज पश्चिम बंगाल में गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम में विसर्जित की गयीं। गंगासागर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल रॉय और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पूजा हुई जिसके बाद वाजपेयी की अस्थियां गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम(गंगासागर) में विसर्जित की गयीं। गंगासागर पश्चिम बंगाल के तट के पास एक द्वीप है जहां गंगा और बंगाल की खाड़ी का संगम होता है।
घोष स्वयं कोलकाता से अस्थियां लेकर गंगासागर आये। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने बताया कि मुख्य कलश में आयी अस्थियों के एक हिस्से को चार अन्य कलशों में रखा गया। मुख्य कलश का विसर्जन गंगासागर में हुआ जबकि अन्य चार कलश उत्तर बंगाल, फरक्का, बांकुरा और नबद्वीप ले जाये जाएंगे। राज्य भाजपा इकाई नेकल कोलकाता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के साथ ‘अस्थि कलश यात्रा’ निकाली थी।


Download Android App
Download iOS App



