अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले राज्यपाल धनखड़-पश्चिम बंगाल में हमारे पास क्या है? अल-कायदा

Summary :

राज्यपाल ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा, “मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि आईएएस और आईपीएस जैसे वरिष्ठ सदस्य अधिकारों का ऐसा त्याग कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अक्सर राज्य में फैलती अशांति के खिलाफ अपनी चिंता प्रकट कर चुके हैं, आज राज्यपाल ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा, “मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि आईएएस और आईपीएस जैसे वरिष्ठ सदस्य अधिकारों का ऐसा त्याग कर सकते हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज सुबह 11:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 
राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि हमारे पास एक राज्य सुरक्षा सलाहकार है जो एक रिटायर्ड डीजीपी है, वह क्या करते हैं? क्या वह राजनीतिक कृत्यों को अंजाम देने के लिए हैं? उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल में हमारे पास क्या है? अल-कायदा, अपने नुकीले दांत फैलाता हुआ, गिरफ्तार किए जा रहे लोग। हमारे पास अवैध बम बनाने का कारखाना है और हर घटना में बम स्वतंत्र रूप से उड़ रहे हैं, जिन्हें एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा है। आखिर ये लोग क्या कर रहे हैं?
बताते चलें कि धनखड़ के कई मुद्दों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मतभेद चल रहे हैं। ममता बनर्जी पहले भी धनखड़ पर राज्य में “समानांतर प्रशासन” चलाने का आरोप लगाया था। राज्यपाल लगातार पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते रहे हैं, उन्होंने पहले कहा था यहां कि स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है। 

Desk Team