महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार द्वारा बुलाई गई पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रफुल्ल पटेल एमईटी बांद्रा पहुंच गए हैं। अजित पवार के साथ जुड़ने वाले विधायकों की संख्या पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, “हमारे साथ सभी लोग हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ” आज अजित पवार और शरद पवार शक्ति प्रदर्शन करेंगे। आज ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि शरद पवार और अजित पवार के साथ कितने विधायक हैं।
अजित गुट के 27 विधायक मौके पर पहुंच चुके
आपको बता दें पार्टी को लेकर दोनों गुटों ने अलग-अलग बैठकें बुलाई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नरीमन प्वाइंट स्थित वाईबी चव्हाण केंद्र (YB Chavan Center) में विधायकों के साथ-साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। वहीं, डिप्टी सीएम अजित पवार ने सभी विधायकों को दोपहर 1 बजे बांद्रा स्थित मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट में बुलाया है। जानकारी के अनुसार विधायकों की संख्या अभी और बढ़ेगी। अजित गुट के 27 विधायक मौके पर पहुंच चुके हैं।
#WATCH | NCP leader (Ajit Pawar faction) Praful Patel reaches MET Bandra to attend the party meeting called by Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar.On the number of MLAs joining Ajit Pawar, NCP leader Praful Patel, says “We have everyone with us. There is no need to worry” pic.twitter.com/OvInxqcq8Y— ANI (@ANI) July 5, 2023
एनसीपी की ओर से शरद पवार के समर्थन में उनकी बेटी सुप्रिया सुले और एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड मुंबई में वाईबी चव्हाण के पास पहुंचे हैं। आव्हाड ने कहा, ‘हम देखेंगे कि दोपहर 1 बजे क्या होता है, और भी नेता आएंगे।’ इस बीच इस बैठक में शरद पवार का भी इंतजार हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



