महाराष्ट्र में एनसीपी पर चल रहे सियासी हमले अब निजी हमलों में तब्दील होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को चाचा शरद पवार की 82 साल की उम्र का हवाला देते हुए कहा कि आप कब रुकेंगे? उन्होंने बीजेपी का उदाहरण देते हुए कहा था कि वहां नेता 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।
अजित पवार ने कहा था कि एक नेता की सक्रिय उम्र 25 साल से 75 साल तक होती है, लेकिन आप 82 साल के हैं। आप कब तक टिके रहेंगे? इतना ही नहीं उन्होंने खुद पर खुद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या ये मेरी गलती है कि मैं किसी और के घर पैदा हुई।
अमिताभ बच्चन 80 साल के होकर भी काम कर रहे है
अजित पवार ने शरद पवार को उनकी उम्र याद दिलाकर एक तरह से उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे दी थी। पिता पर हमला हुआ तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आगे आईं और उम्र को महज एक नंबर बताया। उन्होंने रतन टाटा और अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग भी 80 साल से ज्यादा के हैं, लेकिन आज भी काम कर रहे हैं।
सुप्रिया सुले ने कहा, ‘कुछ लोग कहते हैं कि जिनकी उम्र ज्यादा है उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्हें काम करना क्यों बंद कर देना चाहिए? देश के सबसे बड़े बिजनेस समूहों में से एक के प्रमुख रतन टाटा 86 साल के हैं।
मैं अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाया हूं
सुप्रिया सुले ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख साइरस पूनावाला 84 साल के हैं और अमिताभ बच्चन भी 82 साल की उम्र में काम कर रहे हैं। क्या वे थके हुए दिखते हैं? इस दौरान सुप्रिया सुले ने फारूक अब्दुल्ला और वॉरेन बफे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उम्र महज एक संख्या है।
शरद पवार का कोई मुकाबला नहीं। गौरतलब है कि अजित पवार ने चाचा पर तीखे हमले किये हैं। उन्होंने कहा था कि मैं 5 बार डिप्टी सीएम बन चुका हूं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री नहीं बन पाया हूं। मुझे सीएम बनना है और जनता के लिए कुछ योजनाएं लागू करनी हैं जो मेरे पास हैं।’


Download Android App
Download iOS App



