मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ। तो विधानसभा के सदन में भारतीय सेना प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ एसएन सुब्बाराव और हाल में देहांत हुए अन्य प्रमुख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले शीतकालीन सत्र के प्रारंभ में अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कुछ पूर्व विधायकों, सीडीएस जनरल रावत और कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी हमले में सैनिक सहित विभिन्न लोगों के हाल ही में हुए देहांत का उल्लेख किया।
जनरल रावत ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया-शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘‘ जनरल रावत ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया। उन्हें उनकी वीरता के लिए ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया था। दुर्भाग्य से उनका और उनकी पत्नी मधुलिका का तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया।’’
चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और लांस नायक जितेंद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। इन दोनों की भी इस हादसे में मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने सेना के जवान कर्ण सिंह के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिन्होंने कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी शहादत दी।
Pornography case: राज कुंद्रा ने ‘मीडिया ट्रायल’ का लगाया आरोप, बोले- ‘मैं शर्म से चेहरा झुकाने वालों में से नहीं’
उनके लिए देश की सुरक्षा हमेशा पहली प्राथमिकता थी- कमलनाथ
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि वह जनरल रावत की रणनीतियों से प्रभावित हैं और वह उनसे दो बार मिल चुके हैं। कमलनाथ ने कहा कि जनरल रावत को उनके गुणों और वरिष्ठता के कारण सीडीएस नियुक्त किया गया था और उनके लिए देश की सुरक्षा हमेशा पहली प्राथमिकता थी।
सदन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस, प्रदेश के कुछ पूर्व विधायकों को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी हाल ही में मृत्यु हो गई। इनमें नानालाल पाटीदार, मूलचंद खंडेलवाल, रानी दुबे, सुब्बा राव और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एन पी मिश्रा शामिल हैं।दिवंगत आत्माओं के सम्मान में सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखने के बाद अध्यक्ष ने सदन को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



