बुधवार यानि 20 सितम्बर को दिनभर चली चर्चा के बाद लोकसभा ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान (128वां संशोधन) विधेयक-2023 भारी बहुमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 (128वां संविधान संशोधन)’ के पक्ष में लोकसभा के 454 सांसदों ने वोट किया, जबकि 2 सांसदों ने इस बिल के विरोध में वोट किया।
वही इसको लेकर मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को देश के लोकतांत्रिक सफर में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
मध्य प्रदेश सीएम ट्विटर यानि एक्स पर पोस्ट करके कहा कि देश के लोकतांत्रिक सफर में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को अर्जित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ बड़े बहुमत से पारित हुआ।
जानिए ! लोकसभा में अभी कितने संख्या में महिला सांसद?
लोकसभा में जहां 14% सांसद हैं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 33% हो जाएगी। फिलहाल देश के किसी भी राज्य में 15% से ज्यादा विधायक नहीं हैं, लेकिन बिल के कानून बनने के बाद यह संख्या अब 33% हो जाएगी। देश की जिन 18 विधानसभाओं में 10% से कम महिला विधायक हैं, वहां अब महिलाओं की संख्या कुल सीटों की एक तिहाई तक पहुंच जाएगी।
शिवराज बोले – देश के लोकतांत्रिक सफर में महिला आरक्षण विधेयक एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
Summary :
बुधवार यानि 20 सितम्बर को दिनभर चली चर्चा के बाद लोकसभा ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान (128वां संशोधन) विधेयक-2023 भारी बहुमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा और देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 (128वां संविधान संशोधन)’ के पक्ष में लोकसभा के 454 सांसदों ने वोट किया, जबकि 2 सांसदों ने इस बिल के विरोध में वोट किया। वही इसको लेकर मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को देश के लोकतांत्रिक सफर में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मध्य प्रदेश सीएम ट्विटर…


Download Android App
Download iOS App



