महिला अधिकार रथ यात्रा को कांग्रेस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

महिला अधिकार रथ यात्रा को कांग्रेस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दिलीप कुमार गुप्ता, पूर्व मुख्य संगठक संतोष श्रीवास्तव, धीरू यादव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम से महिला अधिकार रथ यात्रा को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव, बिहार प्रभारी सुश्री शारदा सिंह राठौड़ एवं बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण ने संयुक्त रूप से झंडा देकर रवाना किया। प्रदेश कांगेस के मीडया प्रभारी एच.के. वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण के नेतृत्व में यह महिला अधिकार रथ यात्रा, किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार एवं अररिया जिलों का व्यापक दौरा करेगी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गांधी मैदान, पटना में 3 फरवरी की जन आकांक्षा रैली में शामिल होने का निमंत्रण महिलाओं एवं आम जनता को देगी।

दूसरे चरण में यह अधिकार यात्रा अन्य जिलों का दौरा करेगी एवं लोकसभा, राज्य सभा एवं विधान सभा में महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर पर चौपाल एवं विचारगोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने उपस्थित महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही महिलाओं को पार्टी संगठन एवं सरकार में महत्वपूर्ण स्थान दिया है। डा. झा ने महिलाओं का आह्वान किया िकवे 3 फरवरी को गांधी मैदान में राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर उनके भाषण से लाभ उठायें।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव, बिहार प्रभारी सुश्री शारदा सिंह राठौड़ ने कहा कि आज सारे देश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में बहुत वृद्धि हुई है। छोटी बच्चियों पर बलात्कार की घटनाएं अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण ने कहा कि महिला अधिकार रथ यात्रा बिहार के सभी जिलों एवं प्रखण्डों का दौरा करेगी एवं कांग्रेस के केन्द्र एवं राज्य सरकारों ने महिला सशक्तिकरण के लिये जो योजनाएं चलायीं, उनके बारे में महिलाओं को जानकारी दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिला कांग्रेस हुत क्रियाशील है। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रो. प्रतिष्ठा सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रो. वीणा कर्ण, उपाध्यक्ष श्रीमती तब्बसुम राणा, श्रीमती प्रतिमा कुमारी दास, श्रीमती मोनी पासवान, श्रीमती जमा मिश्रा, श्रीमती रीता सिंह, डा. कुमारी अनिता, श्रीमती प्रतिभा सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, एच.के. वर्मा, डा. विनोद शर्मा, धनन्जय शर्मा, कुमार आशीष, प्रो. अम्बुज किशोर झा, मो. शाहनबाज, शशिकान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक दिलीप कुमार गुप्ता, पूर्व मुख्य संगठक संतोष श्रीवास्तव, धीरू यादव एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eighteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।