उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लकड़ी तस्करों ने एक वन सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी और दूसरे को घायल कर दिया है। कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडे ने बताया कि शनिवार तड़के सुबह तीन बजे केन्द्रीय तराई वन प्रभाग के बरहेंनी रेंज में तैनात सुरक्षाकर्मी बहादुर सिंह चौहान और महेन्द्र सिंह को सूचना मिली की कुछ लकड़ तस्कर जंगल में कीमती खैर के पेड़ काट रहे हैं।
उच्चाधिकारियों की सूचना देने के साथ ही दोनों सुरक्षाकर्मी तस्करों को पकड़ने के लिये मौके के लिये रवाना हो गये। श्री पांडे कहा कि दोनों सुरक्षाकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो तस्करों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पहले उनके चेहरों पर रोशनी डालते हुए गोली चला दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में बहादुर सिंह (40) की पेट में गोली लगने से मौत हो गयी जबकि महेन्द्र सिंह पांव में गोली लगाने से घायल हो गया। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



