मनीष नागदेव उस वक्त चर्चा का विषय बने जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर सृष्टि रोड के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजह बताई और इसके साथ ही उन्होंने 4 पेज का एक ओपन लेटर भी लिखा। जहां एक ओर सृष्टि रोड़ अपनी लाइफ आगे बढ़ चुकी है और खुद को काम में बिजी रखकर इन सभी चीजों से बाहर आने की कोशिश में लगी हुई हैं।

तो वहीं ब्रेक-अप की टेंशन लेकर मनीष को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मनीष नागदेव ने कुछ महीनों से न तो ठीक से खाना खाया है और ना ही वो ढंग से सो पा रहे हैं और लो प्रोफाइल बनाए हुए है।

इतना ही नहीं कुछ अन्य रिपोट्र्स की मानें तो मनीष नागदेव इस सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए काउंसलिंग भी ले रहे हैं। इस मामले की पुष्टि करने के लिए जब मनीष से संपर्क किया गया तब उन्होंने खुद से बताया कि इस कठिन दौर से गुजरने के लिए वो कॉन्सलिंग की मदद ले रहे हैं।
.jpg)
उन्होंने ये भी बताया कि हां मैंने सप्ताह में एक बार काउंसलिंग और थेरेपी शुरू कर दी है। इसके बाद जब मनीष से सवाल किया गया कि क्या वो काम में व्यस्त होकर इस परिस्थिति से बाहर होने की कोशिश कर रहे हैं? तो इस बता पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा नहीं फिलहाल मैंने काम शुरू नहीं किया है और न ही में प्रोड्यूसर्स से मिल रहा हूं।

इससे पहले उन्होंने अपनी सगाई टूटने के बारे में भी बात करते हुए कहा कि कुछ भी गलत नहीं हुआ था। जिस पहल वो बिग बॉस 12 के घर से बाहर आई थी। उसके तीन दिन बाद ही उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने की बात बोली थी।

उन्होंने कहा कि वो अब अलग होना चाहती हैं क्योंकि अब सारी चीजें उसके फेवर में है और सारी चीजें पॉसिटिव तरीके से काम कर रही हैं। इसलिए अब वो रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती हैं। उसने ये सारी बातें मुझे फोन कॉल करके कही है। फिर मैंने उसे कहा चलो बैठो और तब सारी बात करते हैं लेकिन उसने कहा मैं तुमसे अलग हूं अब क्या बात करनी है।


Download Android App
Download iOS App



