उपनगरी ज्वालापुर समेत देहात के पथरी क्षेत्र के गांव में रमजान के तीसरे शुक्रवार मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत कर उसकी रहमत पाने के लिये दोनों हाथ उठाकर देश व मुल्क में अमनो अमान शान्ति की दुआ मांगी। इस दौरान रोजेदारों ने बड़ी संख्या में गरीबों मिस्कीनों को इमदाद व जकात भी अदा की।
मस्जिद को सजाना सवारना शुरू
ज्वालापुर के ईदगाह सहित पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर, अलावलपुर, धनपुरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, एककड कला, पदार्था, कटारपुर, चांदपुर, नाशिरपुर कला, कासमपुर, बुढहेड़ी, गुर्जर बस्ती आदि में रमजान के तीसरे शुक्रव लेखा को क्षेत्र की सभी प्रमुख्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई नमाज के बाद रोजेदारों ने बाजारों से रोजे की अफ्तारी ओर ईद पर पहने के लिये कपड़े आदि समान खरीदे। रमजान को लेकर बाजारों में चहल पहल रही। ईद नजदीक आने पर मस्जिद को सजाना सवारना शुरू कर दिया है।
गर्मी व उमस भूख प्यास ने लोगो का इम्तिहान
जुमे की नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने ईद के लिये अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी की। दोपहर करीब 12 बजे से सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचकर रोजेदारों ने कुरान पाक की तिलावत के साथ रमजान के जुमा की नमाज अदा की। जुमे की नमाज के दौरान रोजेदारों ने खुदा की रहमत पाने के लिये हाथ उठाकर दुआ करते हुए खुदा की इबादत करते हुए देश में शांति की दुआ मांगी। वही, जुमे की नमाज अदा कर बच्चों ने भी खुदा की इबादत और मुल्क में अमन शांति की दुआ मांगी। रमजान माह में गर्मी व उमस भूख प्यास ने लोगो का इम्तिहान लिया।


Download Android App
Download iOS App



