जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के भूमि मुद्दे पर पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा के कनार्टक अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया।
इससे एक दिन पहले कुमारस्वामी ने येदियुरप्पा पर आरोप लगाया लगाया था कि जब वह 2008-2011 के दौरान मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने कंपनी से 20 करोड़ रुपये लिए थे। इसके बाद भाजपा नेता ने कहा कि वह और उनके परिवार के सदस्य इस मामले में सीबीआई अदालत में आरोपों से मुक्त हो चुके हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, “या तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं या अनभिज्ञ हैं या दोनों बात है। यह साफ है कि सीबीआई अदालत ने मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इस घोर झूठे, राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों से मुक्त कर दिया।” उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



