हार से निराश इस पाकिस्तानी फैन के रणवीर सिंह ने पोंछे आंसू, वायरल हो रहा है वीडियो

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते रविवार हुए भारत और पाकिस्तान मैच देखने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान में पहुंचे हुए थे।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते रविवार हुए भारत और पाकिस्तान मैच देखने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान में पहुंचे हुए थे। क्रिकेट के लिए रणवीर सिंह का जोश और जुनून देखकर उन्हें क्रिकेट खेल का सबसे बड़ा फैन बताया जा रहा है। 
रणवीर सिंह के इस जुनून को देखकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें क्रिकेट का गैंगस्टर बता दिया है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हराया है। पाकिस्तानी फैंस जो स्टेडियम में मौजूद थे वह पाक टीम की इस हार के बाद बहुत निराश दिखाई दिए थे। 

रणवीर सिंह ने पाकिस्‍तानी फैन को दिलासा दिया

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक नया वीडियो आया है और वह इसमें वह एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पाकिस्‍तानी फैन को रणवीर सिंह गले लगाकर कह रहे हैं, हमेशा अगली बार होता है, जीत मिलेगी, दिल छोटा ना करो। बॉयज ने अच्छा खेला, वे डेडिकेटेड, कमिटेड और प्रोफेशनल थे। वाे जरूर वापसी करेंगे। 

 

रणवीर के फैन्स को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उन्होंने रणवीर की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस मैच के दौरान रणवीर सिंह के फैशन सेंस के बारे में भी फैन्स ने बात की। 
रणवीर सिंह इस दौरान सोशल मीडिया की हर नेटवर्किंग साइट्स पर छाए रहे। इसके साथ ही कई दिग्‍गज क्रिकेटर्स के साथ अपनी तस्वीरें भी रणवीर सिंह ने शेयर की। इतना ही नहीं कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री और सुनील गावस्कर के साथ रणवीर सिंह ने डांस भी किया। 
वहीं रणवीर सिंह की फिल्‍मों की बात करें विश्व कप 1983 पर फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म 83 10 अप्रैल 2020 में रिलीज होगी और इस फिल्म में कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह नजर आएंगे। कपिल देव की पत्नी का किरदार रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निभाएंगी। इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Desk Team