उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा IED विस्फोट में मरे सैनिकों के प्रति शोक किया व्यक्त

Summary :

उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा, दुखद समाचार, ड्यूटी के दौरान दो सैनिकों की मौत। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति मिले।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा में आईईडी विस्फोट में बुरी तरह घायल दो सैनिकों की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलवामा में सोमवार शाम को आईईडी विस्फोटक की चपेट में आकर छह जवान जवान बुरी तरह घायल हो गये थे। इन सभी को बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार को दो जवानों की मौत हो गई। 
नेशनल कांफ्रेस के उपाध्यक्ष उमर  अब्दुल्ला ने अन्य घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट में लिखा, “दुखद समाचार, ड्यूटी के दौरान दो सैनिकों की मौत। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति मिले। उन्होंने घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।”
 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना का एक गस्ती वाहन पुलवामा के अरिहाल से गुजर रहा था तभी आतंकवादियों ने उनके वाहन को निशाना बनाते हुए आईइडी विस्फोट किया। उन्होंने कहा कि कई घंटों तक जीवन के लिए संघर्ष के बाद दोनों सैनिकों ने दम तोड़ दिया।

Desk Team