राजधानी पणजी सहित गोवा के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई जिसके कारण तटीय राज्य में मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि आमतौर पर जून के पहले सप्ताह में मानसून गोवा पहुंच जाता है
मानसून के पहुंचने में इस साल पहले ही देरी हो गई है और राज्य में अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा के जिलों के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश हुई।
उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ लगातार छीटें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने मौसम खराब होने की संभावना के मद्देनजर अरब सागर में मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी है। इसमें बताया गया है कि समुद्र में 3.5 से लेकर 4.1 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है।


Download Android App
Download iOS App



