मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आज तड़के एक रिटायर्ड फौजी ने नशे की हालत में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और बेटी के शोर मचाने और मां के आने के बाद उसने अपने लायसेंसी बंदूक से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सेना से रिटायर्ड सूबेदार ने नशे में अपनी बेटी के कमरे में घुसकर उसके साथ गलत हरकतें करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी पिता गुस्सा हो गया और अपनी लायसेंसी रायफल निकाल लिया। बेटी भाग कर अपनी मां के पास पहुंची, तभी फौजी ने एक के बाद एक दो फायर कर दिये। इससे निकली गोली बेटी के सिर में लगी। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी आ गये।
उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। पड़ोसियों के आने पर फौजी की पत्नी ने हिम्मत दिखाकर लायसेंसी बंदूक छीन लिया और पड़ोस के घर में रख दिया। उधर पड़ोसियों की मदद से बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि फौजी इससे पहले भी अपनी बेटी के साथ हरकतें कर चुका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



