कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारामैया ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा ने पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे सभी अयोज्ञ घोषित किए गए विधायकों को पद का आश्वासन देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
श्री सिद्दारामैया ने शनिवार को मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री होने के नाते श्री येद्दियुरप्पा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने भाजपा पर चुनावी अनियमितताओं में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैसुरु पुलिस ने जो साड़यिं बरामद की हैं वे मतदाताओं को देने के मकसद से मंगाई गयीं थी और उपचुनाव के बाद भगवा पार्टी को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़गा क्योंकि वह साधारण बहुमत के लिए जरूरी आठ सीटें भी नहीं जीत पाएगी।
उन्होंने अयोज्ञ ठहराए गए सभी विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि इन विधायकों ने राज्य के कल्याण के लिए कुछ भी बलिदान नहीं किया है और उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए यह सब किया है।


Download Android App
Download iOS App



