हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी तथा शिकायत मिलने पर निष्ठा और ईमानदारी से काम न करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज ने आज यहां लोगों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें सेवा करने का अवसर मिला है। सेवा के इस कार्य को आगे बढ़या जाएगा।
उन्होंने कहा कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें सुधार की अभी भी गुंजाइश है। उन विभागों में एक-एक कर सुधार के कार्यों को अधिकारियों के सहयोग से अमलीजामा पहनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को पूरा करने में तेजी लाएं।


Download Android App
Download iOS App



