उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम 6.20 बजे पहुंचेंगे और 6.40 से रात आठ बजे तक संवाद भवन, दिग्विजय नाथ पीजी कालेज में प्रवासी परिवारों के साथ भारत के मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात 8.20 बजे के बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री सोमवार (04 मार्च) 11 बजे महराजगंज जिले के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां 12 बजे से अपरान्ह एक बजे तक पर्यटन विकास की योजनाओं का लोर्कापण/शिलान्यास करने के पश्चात अपरान्ह 01.10 से 1.30 बजे तक जनपद महराजगंज में सुनारी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दो बजे गोरखपुर आयेंगे और फिर 2.40 बजे देवरिया जिले के लिये प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवरिया में 3.25 से 3.55 तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 04.30 बजे गोरखपुर लौटेंगे और शाम 4.35 से पांच बजे तक चरगांवा मे आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वह शाम 05.15 से 6.15 तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में एक अखबार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 6.30 बजे गोरखनाथ मंदिर लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। योगी पांच मार्च को सुबह 10.30 बजे से 11.15 बजे तक सिद्धार्थपुरम तारामण्डल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद, का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 12 बजे से अपरान्ह एक बजे तक पिपराइच चीनी मिल का उद्घाटन एवं जनसभा करेंगे। इसके बाद वह अपरान्ह 01.35 से 2.30 बजे तक बासगांव में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास व जनसभा के उपरान्त 2.35 बजे प्रयागराज के लिये प्रस्थान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



