पुलवामा आतंकी हमले पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Summary :

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस की क्राइम ब्रांच की सायबर शाखा ने कश्मीर के पुलवामा में गत 14 जनवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के मामले में फेसबुक

गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस की क्राइम ब्रांच की सायबर शाखा ने कश्मीर के पुलवामा में गत 14 जनवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के मामले में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया।

सायबर शाखा के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप झाला ने यूएनआई को बताया कि मूल रूप से महेसाणा जिले के विसनगर के कंसाराकुई गांव निवासी तथा अब अहमदाबाद के चांदखेड़ इलाके के शांतिकुंज सोसायटी में रहने वाले विजय गोविंद पटेल (39) ने विजय लेवा नाम से बनाये गये अपने फेसबुक प्रोफाइल पर ये पोस्ट किये थे।’

ममता निजी कंपनी की तरह चला रही है पश्चिम बंगाल में सरकार : रमन सिंह

बाद में पूछताछ के दौरान उसने आतंकियों को भी एक तरह का शहीद और शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को कश्मीरी अलगाववादियों के लिए आतंकी होने की बात कही। वह पेशे से फार्मासिस्ट है।

उसे विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 153 बी और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Desk Team