कश्मीर मुद्दे का राजनीतिक समाधान नहीं निकलने तक पुलवामा जैसे हमले होते रहेंगे : अब्दुल्ला

Summary :

नेशनल कांन्फ्रेन्स के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर की जनता पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार नहीं है और जब तक कश्मीर मुद्दे

नेशनल कांन्फ्रेन्स के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कश्मीर की जनता पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार नहीं है और जब तक कश्मीर मुद्दे का राजनीतिक समाधान नहीं निकलता तब तक इस प्रकार की घटनाएं होती रहेंगी।

अब्दुल्ला ने घाटी के बाहर कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों पर कथित हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी की हमले में कोई भूमिका नहीं है जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

विपक्षी पार्टियों पर वार के लिए पुलवामा आतंकवादी हमले का इस्तेमाल कर रही भाजपा : उमर

नेकां नेता ने जम्मू में फंसे कश्मीरी लोगों के एक समूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। ये लोग शुक्रवार को शहर में कर्फ्यू लगने के बाद उनके घर के पास एक मस्जिद में रह रहे हैं।

हमले के बाद गृह मंत्री की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा,‘‘ मैनें बैठक में कहा था कि इसमें हमारी गलती नहीं है बल्कि आपकी गलती है क्योंकि आपने हमारी आकांक्षओं को पूरा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप हमारे बच्चों को निशाना बना रहे हैं और हमारी समस्या को बढ़ा रहे हैं। हम बुरे हालात में फंसे हुए हैं और जो हुआ है उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं क्योंकि ऐसे संगठनों से हमारा कोई संबंध नहीं है।’’

Desk Team