पीएम मोदी ने बताया रानी लक्ष्मीबाई को बहादुरी का प्रतीक, अर्पित की श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नेवालकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी वीरता को याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, भारतीय नारी शक्ति की वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। HIGHLIGHTS POINTS: पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की नारी शक्ति की वीरता का प्रतीक है रानी लक्ष्मीबाई ब्रिटेश शासन के अत्याचार के खिलाफ लक्ष्मीबाई ने की आवाज बुंलद रानी लक्ष्मीबाई की वीरता से लोगों को मिलती है प्रेरणा उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की कहानी विदेशी शासन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई नेवालकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी वीरता को याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, भारतीय नारी शक्ति की वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

HIGHLIGHTS POINTS:
  • पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • नारी शक्ति की वीरता का प्रतीक है रानी लक्ष्मीबाई
  • ब्रिटेश शासन के अत्याचार के खिलाफ लक्ष्मीबाई ने की आवाज बुंलद
रानी लक्ष्मीबाई की वीरता से लोगों को मिलती है प्रेरणा

उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की कहानी विदेशी शासन के अत्याचारों के खिलाफ देश की हर पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी।झाँसी की रानी के नाम से मशहूर रानी लक्ष्मीबाई ने भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम (1857-58) के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।1857 के भारतीय विद्रोह की प्रमुख शख्सियतों में से एक, रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर, 1828 को हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई की 1858 में ग्वालियर के पास कोटा-की-सराय नामक स्थान पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासकों से लड़ते हुए मृत्यु हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team