Sudhanshu Trivedi : राहुल गांधी 55 वर्ष के हो गए, लेकिन उनका बचपना नहीं जा रहा

Summary :

Sudhanshu Trivedi : भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ”राहुल गांधी 55वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं, लेकिन अभी भी उनका बचपना नहीं जा रहा है। वो युवा का तमगा पहने रहते हैं, जो चिरयुवा भी हैं और चिर व्याकुल भी।” Highlights . Sudhanshu Trivedi ने किया राहुल पर प्रहार . राहुल गांधी 55 वर्ष के हो गए, लेकिन उनका बचपना नहीं जा रहा Sudhanshu Trivedi ने किया राहुल पर प्रहार राहुल गांधी आज कल हम लोग को बहुत भाषण दे रहे हैं कि, आप अयोध्या में नहीं जीत…

Sudhanshu Trivedi

Sudhanshu Trivedi : भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ”राहुल गांधी 55वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं, लेकिन अभी भी उनका बचपना नहीं जा रहा है। वो युवा का तमगा पहने रहते हैं, जो चिरयुवा भी हैं और चिर व्याकुल भी।”

Highlights
. Sudhanshu Trivedi ने किया राहुल पर प्रहार
. राहुल गांधी 55 वर्ष के हो गए, लेकिन उनका बचपना नहीं जा रहा

Sudhanshu Trivedi ने किया राहुल पर प्रहार

राहुल गांधी आज कल हम लोग को बहुत भाषण दे रहे हैं कि, आप अयोध्या में नहीं जीत पाए और अब गुजरात में भी आपको हराने जा रहे हैं। लग रहा है राहुल गांधी पिछले गुजरात विधानसभा का परिणाम भूल गए हैं।राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर हमने 150 से ज्यादा सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल किया। उनमें वो 32 विधानसभा सीटें भी शामिल थी, जिन पर साल 1947 से कांग्रेस कभी भी नहीं हारी थी। हमने उनमें से आधी सीटों पर कांग्रेस को पस्त कर दिया।

भागवत का मोहब्‍बत भरा पैगाम सही पर यही बात पीएम मोदी क्‍यों नहीं कह रहे  हैं? बोले सपा प्रवक्‍ता, सुधांशु त्रिवेदी ने याद दिलाया अखिलेश का ...

Sudhanshu Trivedi ने क्या कहा?

सुधांशु त्रिवेदी(Sudhanshu Trivedi) ने आगे कहा, जो लोग भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाते थे, उन्हें दिल्ली की जनता ने जवाब दे दिया। सबसे पहले इंडी गठबंधन में टूट दिल्ली में ही हुई। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कह दिया कि, लोकसभा चुनाव में गठबंधन था, लेकिन विधानसभा चुनाव तो अलग लड़ेंगे।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को लगातार दूसरी बार राज्यसभा का टिकट – MH  One News

लोकसभा की 232 सीटें, जो ये लोग जीते हैं, उनमें से 75 सीटों पर तो एक-दूसरे के खिलाफ लड़कर आए हैं। 13 सीटें पंजाब की, 42 सीटें बंगाल और 20 सीटें केरल की। 75 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़े और उनमें से 60 सीटों पर जीत हासिल की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब आप पार्टी ने औपचारिक रूप से कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लिया है, तो पंजाब की सीटों को तो जोड़ना छोड़ दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar