Revanth Reddy : तेलंगाना सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है

Summary :

Revanth Reddy : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ की 45वीं रथ यात्रा में हिस्सा लिया। Revanth Reddy का बड़ा बयान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ की 45वीं रथ यात्रा में हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस्कॉन ने एक अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया है। “मेरी सरकार सभी के लिए…

Revanth Reddy

Revanth Reddy : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ की 45वीं रथ यात्रा में हिस्सा लिया।

Revanth Reddy का बड़ा बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने हैदराबाद के एनटीआर स्टेडियम में इस्कॉन संस्था द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ की 45वीं रथ यात्रा में हिस्सा लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस्कॉन ने एक अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया है। “मेरी सरकार सभी के लिए है। राज्य सरकार हर धर्म का सम्मान करती है और सभी धर्मों को स्वतंत्रता और अवसर प्रदान करती है।”

Revanth Reddy completes one month as CM, thanks people for the support

Revanth Reddy ने क्या कहा? 

उन्होंने कहा कि इस्कॉन की प्रार्थनाओं से तेलंगाना फल-फूल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य और समृद्ध होगा। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार यह संदेश फैलाने की कोशिश कर रही है कि मानव सेवा ही परम सेवा है। सरकार ऐसे अच्छे कार्यक्रमों का समर्थन करती है।”रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में बदलाव लाते हैं इस्कॉन मंदिर, अबिड्स के तत्वावधान में रथ यात्रा आयोजित की गई। रथ यात्रा शहर के एनटीआर स्टेडियम से प्रदर्शनी मैदान तक निकाली गई।इस दौरान पूजा-अर्चना की और विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

Revanth Reddy elected CLP leader, to be sworn in as Telangana CM

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar