मंहगाई के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहे हैं और लोग अब उन्हें रिटायर करने जा रहे हैं।
महंगाई और बढ़ने की भी आशंका-जयराम रमेश
एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री के आंकड़ों की तमाम कलाकारी के बावजूद हर दिन मोदी-मेड महंगाई की ख़बरें सामने आ रही हैं। त्योहारी सीज़न में जिन चीज़ों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है, उनकी ही क़ीमतें आसमान छू रही हैं। महंगाई और बढ़ने की भी आशंका है। प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह से फ़ेल रहे हैं। लोग अब उन्हें रिटायरमेंट देने वाले हैं। तभी देश के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।”
समाचार पत्र का दिया हवाला
उन्होंने एक समाचार पत्र की रिपोर्ट को शेयर किया जिसमें गेहूं सहित पिछले आठ महीनों में आसमान छूने वाली कई वस्तुओं की कीमतों पर प्रकाश डाला गया है।महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए, कांग्रेस ने कई मौकों पर आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए सरकार की आलोचना की है।


Download Android App
Download iOS App



