पंजाब में विधानसभा चुनाव होने से पहले 31 IPS और PPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। यह पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक नया बदलाव है। इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट और रेंज में भी बदलाव किया गया है। यह बदलाव पंजाब सरकार ने बुधवार को किया है। वहीं, एआईजी अजय गांधी को तरनतारन जिले में एसएसपी नियुक्त किया गया है।
कौन हैं एआईजी अजय गांधी?
एआईजी अजय गांधी राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की और बाद में यूपीएससी की परीक्षा देकर सिविल सेवा में 621वीं रैंक हासिल की और आईपीएस अधिकारी बने।
बता दें कि एआईजी अजय गांधी 2018 बैच के पंजाब कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। हाल ही में उन्हें तरनतारन जिले में एसएसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें चंडीगढ़ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) प्रोविजनिंग के पद पर तैनात किया गया था। उससे पहले उन्हें मोगा के एसएसपी और बठिंडा में एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था।
जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। साथ ही सतिंदर सिंह को लुधियाना का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, अमृतसर में कुलदीप सिंह को कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने हरमनबीर सिंह की जगह ली है। स्वप्न शर्मा को डीआईजी, रोपड़ रेंज पर तैनात किया गया है। वहीं, डॉ. नानक सिंह को पंजाब में डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज के पद पर नियुक्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




