पंजाब के लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार देर शाम एक बहुमंजिला इमारत गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत गिरने की तेज आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है।
Punjab: सरपंच पूजा की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी, Ferozepur की पहचान बनी
लुधियाना पुलिस के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है। फिलहाल राहतकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा फोकल प्वाइंट के फेस-8 इलाके में हुआ है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि इमारत गिरने की वजह क्या रही और कहीं इसमें लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।


Download Android App
Download iOS App



