Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Punjab के होशियारपुर में AAP सरकार की ‘विकास क्रांति रैली’ आज, मिलेगी 900 करोड़ की सौगात

Summary :

Punjab News: होशियारपुर में आज विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करने वाले है रैली के दौरान 900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा। चुनावी राज्यों में बड़े जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही AAP आपको बता दें आम आदमी पार्टी की तरफ से होशियारपुर में की जा रही विकास क्रांति रैली को लोकसभा चुनाव प्रचार से जोड़कर इसलिए भी देखा जा रहा है कि अगले साल ही लोकसभा चुनाव होने है। जिससे पहले…

Punjab News: होशियारपुर में आज विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जाएगा। बता दें इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करने वाले है रैली के दौरान 900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया जाएगा।
चुनावी राज्यों में बड़े जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही AAP
आपको बता दें आम आदमी पार्टी की तरफ से होशियारपुर में की जा रही विकास क्रांति रैली को लोकसभा चुनाव प्रचार से जोड़कर इसलिए भी देखा जा रहा है कि अगले साल ही लोकसभा चुनाव होने है। जिससे पहले AAP विधानसभा चुनावी राज्यों में बड़े जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही है। वहीं अब वो धीरे-धीरे लोकसभा के चुनावों की तैयारियों में भी जुटने वाली है। AAP ने अभी कुछ महीने पहले हुए जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।
असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया
दरअसल, होशियारपुर में रैली के दौरान लोगों को असुविधा से बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। होशियारपुर से चंडीगढ़ जाने वालों को यातायात बस स्टैंड से बलवीर कॉलोनी चौक से भंगी चोआ पुल चौक से धोबी घाट चौक से बजवाड़ा अड्डा से टी-प्वाइंट राधा स्वामी सत्संग घर बजवाड़ा से गोल्डन फार्म तक जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner