पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 7वीं लिस्ट, मजीठा से लाली मजीठिया को दिया टिकट

Summary :

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए 7वीं लिस्ट जारी कर दी।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए सोमवार को अपनी 7वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से अभी तक 101 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी की ओर से आज उम्मीदवारों की यह सातवीं सूची जारी की गई है, जिसके अनुसार मजीठा विधानसभा सीट से लाली मजीठिया को टिकट दिया गया है। मजीठिया कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद एक जनवरी को ‘आप’ में शामिल हो गए थे। वर्तमान में, मजीठा सीट से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया विधायक हैं।


पार्टी ने बताया कि अजय गुप्ता को अमृतसर सेंट्रल सीट से, कश्मीर सिंह सोहल को तरनतारन से, सुरिंदर सिंह सोढ़ी को जालंधर कैंट से और बलजीत कौर को मलोट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Desk Team