पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और शिअद (संयुक्त) गठबंधन की आसन्न विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि दोनों ने राष्ट्र की सुरक्षा और राज्य की प्रगति के लिए गठबंधन किया है। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ा और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है।
पंजाब की प्रगति के लिए हम साथ हैं
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और शिअद (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा से दिल्ली में मुलाकात के बाद अमरिंदर ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि राष्ट्र की सुरक्षा, कल्याण और पंजाब की प्रगति के लिए हम साथ हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुश हैं कि पंजाब का वैभव लौटाने के लक्ष्य से तीनों पार्टियों ने साथ आने का फैसला लिया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘केन्द्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर, पंजाब डबल इंजन के सहारे समृद्धि और विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
तीनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर जल्दी समझौता हो जाएगा
उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणापत्र पर काम चल रहा है और उसमें राज्य के सभी तबके के लोगों की चिंताओं का समाधान शामिल होगा। अमरिंदर ने यह भी कहा कि तीनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर जल्दी समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर जीत की संभावनाओं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



