अमृतसर: सीमा पार से हथियार की तस्करी नाकाम, आठ हथियार बरामद

Summary :

हथियारों की तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कामयाबी हासिल की हैपुलिस ने इनके कब्जे से आठ अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को उस समय पकड़ा, जब वे अवैध हथियारों की खेप को ले जा रहे थे। जांच का मकसद इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करना और इसकी पूरी जानकारी हासिल करना है।

काउंटर इंटेलिजेंस (अमृतसर) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें इन तस्करों को पाकिस्तान स्थित तस्कर से हथियारों की खेप लेते समय पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल, चार पीएक्स5 पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की। ये हथियार सीमा पार से तस्करी के जरिए भारत लाए गए थे। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को उस समय पकड़ा, जब वे अवैध हथियारों की खेप को ले जा रहे थे। इस ऑपरेशन में पुलिस ने सटीक जानकारी का इस्तेमाल कर इन तस्करों को धर दबोचा।

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने बताया कि आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच का मकसद इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करना और इसकी पूरी जानकारी हासिल करना है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।

पंजाब पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोहों का भंडाफोड़ किया

अधिकारियों ने बताया कि सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे मिली जानकारी के आधार पर तस्करी नेटवर्क के अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सकेगा। इससे पहले 24 अप्रैल काउंटर इंटेलिजेंस (अमृतसर) ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमेरिका से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लुधियाना से गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया है। गुरविंदर सिंह के कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं।

गुरविंदर सिंह, अमेरिका में रह रहे गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देश पर काम कर रहा था, जो इस नेटवर्क के मुख्य संचालक हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला था कि गुरविंदर, ड्रग तस्कर हरदीप सिंह का साला है, जो 2020 के एसटीएफ मामले में गिरफ्तारी के बाद 2022 में अमेरिका भाग गया था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.