कौन है इंदरप्रीत सिंह और लॉरेंस गैंग ने क्यों ली पैरी की मौत की जिम्मेदारी? गोल्डी बराड़ से सीधा कनेक्शन!

Summary :

Bishnoi Gang War: पंजाब के चंडीगढ़ में सोमवार को हड़कंप मच गया। गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब की गैंगवार ने नया मोड़ ले लिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली और इसे अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ़ सिप्पा (सिप्पी) की मौत का बदला बताया, जिसकी दुबई में हत्या कर दी गई थी। Timber Market Shooting News: क्या है पूरा मामला? बता दें कि सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-26 में अचानक हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक नए गैंगवार का मैदान बन गया. बताया जा…

Bishnoi Gang War: पंजाब के चंडीगढ़ में सोमवार को हड़कंप मच गया। गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब की गैंगवार ने नया मोड़ ले लिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली और इसे अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ़ सिप्पा (सिप्पी) की मौत का बदला बताया, जिसकी दुबई में हत्या कर दी गई थी।

Timber Market Shooting News: क्या है पूरा मामला?

बता दें कि सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-26 में अचानक हड़कंप मच गया। देखते ही देखते एक नए गैंगवार का मैदान बन गया. बताया जा रहा है कि जिस युवक को कभी लॉरेंस बिश्नोई के सबसे करीब माना जाता था, उसी इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को वही गैंग गोलियों से भून दिया। जानकारी के मुताबिक, जो सीसीटीवी सामने आई है उससे पता लगा है कि तीन से चार बदमाश मुंह ढक कर एक सफेद गाड़ी में आए और अपनी 9 एमएम पिस्टल से पैरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बिश्नोई गैंग ने पैरी की हत्या पर क्या कहा?

Bishnoi Gang War
Bishnoi Gang War

बिश्नोई गैंग का कहना है कि दुबई में मारे गए अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ सीपा का बदला हैं. लेकिन मर्डर के बाद अब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर दिल दहला देने वाला आरोप लगाया है.

ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि पैरी की मां ने लॉरेंस बिश्नोई को अपने हाथ की रोटियां खिलाई थीं. जब लॉरेंस का कोई फोन नहीं उठाता था, कोई घर में नहीं रखता था, तब उसने अनगिनत रातें पैरी के घर में गुजारी थीं. पैरी की मां उसे अपने बेटे का दोस्त समझती थी, घर बुलाकर खिलाती-पिलाती थी और आज उसी मां के इकलौते बेटे को लॉरेंस ने मरवा दिया.

Chandigarh News: गोल्डी ने खुलेआम दी धमकी?

जानकारी के मुताबिक गोल्डी ने आगे कहा, ‘आज लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया, शादी की बधाई दी और कहा, परिवार की पर्सनल बात करनी है, तेरे फोन पर ठीक नहीं, एक भाई मिलेगा, उसके फोन से बात करूंगा, किसी को मत बताना. पैरी गया और उसे मरवा दिया गया.’ गोल्डी ने लॉरेंस को यारी का कलंक और दुश्मनी का कलंक बताया और चेतावनी दी, ‘अब तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई, जब हम मारेंगे तो सिर्फ कसूरवार को मारेंगे.

Bishnoi Gang War: कौन था पैरी?

Bishnoi Gang War
Bishnoi Gang War

बता दें कि जैसे ही इंद्रप्रीत पैरी को गोलियां मारने की खबर सामने आई तो उसकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो सामने आ गईं. बता दें कि जिस युवक को गोलियों से भुना है उसका नाम पैरी था . 20 दिन पहले ही पैरी की शादी अंबाला में हुई थी और शादी में कई बड़े लोग भी शामिल हुए थे. चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक इंद्रपीत पैरी चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में रहता है. पुलिस को पता चला है कि उसका खुद का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड था.

उसके खिलाफ 12 केस दर्ज हैं. सभी केस अदालतों में अंडरट्रायल हैं और पैरी इनमें जमानत पर बाहर आया हुआ था. पुलिस ने आगे बताया कि पैरी के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर थे, अब वह रिटायर हो चुके हैं. उसका एक बड़ा भाई है, वह भी पंजाब पुलिस में ASI है.

Inderpreet Singh
Inderpreet Singh

यह भी पढ़ें: इंस्टा पर दोस्ती, होटल में लड़के को बुलाकर परोसा बियर-चाइनीज खाना; फिर लाखों रुपये की मांग; सन्न कर देगी जबलपुर की ये कहानी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।