Instagram Friendship Honeytrap Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। शहर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना चौकी के शताब्दीपुरम कॉलोनी की है। यहां एक युवक को इंस्टाग्राम पर रागिनी शर्मा नाम की लड़की से दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि उसने लड़के को पास के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। युवक वहां अपने भाई के साथ पहुंचा तो लड़की उसे एक कमरे में ले गई। इसके बाद युवती ने शराब और चाइनीज खाना उसके सामने परोसा।
Jabalpur Fraud Case: क्या है पूरा मामला?

इसके बाद लड़की ने युवक से बातचीत की और देखते ही देखते उसपर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। इतने में लड़की होटल के कमरे में ड्रामा शुरू की और अपने दो तीन दोस्तों को फोन कर बुला लिया। मौके पर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट की और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी भी दी। रागिनी शर्मा और उसके दोस्तों ने केस न करवाने के बदले युवक से 1 लाख रुपयों की डिमांड कर दी.
Jabalpur Crime News: इस तरह लड़की ने लड़के को बनाया शिकार
जब लड़के ने पैसे देने से इनकार किया, तो रागिनी ने तुरंत यादव कॉलोनी पुलिस चौकी पर फोन कर दिया और सचिन व सिद्धार्थ नाम के दो आरक्षकों को मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही दोनों सिपाही लगभग पाँच मिनट में वहाँ पहुँच गए। उन्होंने युवक को मामला आपस में निपटाने की सलाह दी और चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। डर के कारण युवक ने अपने घरवालों को फोन किया, जो तुरंत मौके पर पहुंच गए।
Instagram Friendship Honeytrap Case: लड़के को पूरी योजना के तहत फंसाने की कोशिश
परिजनों ने पूरी बात समझने के बाद ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई और इसकी जानकारी पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी। मामला ऊपर तक पहुंचते ही युवती और उसके साथियों की योजना नाकाम हो गई। जांच में पुलिस को युवती द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ समेत अन्य आरोपों पर संदेह हुआ। इसके बाद पीड़ित युवक की शिकायत दर्ज कर रागिनी शर्मा और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Instagram Friendship Honeytrap Case: पुलिस ने घटना पर दिया बयान
इसी के साथ मौके पर पहुंचने वाले दोनों आरक्षकों को एसपी संपत उपाध्याय ने लाइन अटैच कर दिया, क्योंकि उन्होंने न तो इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और न ही किसी महिला कांस्टेबल को बुलाया। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आशंका है कि यह गिरोह इसी तरह के हनी ट्रैप के कई और मामलों में शामिल हो सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए तीनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और उनके कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देवर-भाभी का अवैध संबंध…पति ने कई बार पकड़ा, तो छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान

























