Devar Bhabhi Affair Murder Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां देवर का भाभी के साथ अवैध संबंध था, बड़े भाई ने उन दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो सच्चाई सामने आई, उसने सबके होश उड़ा दिए।
Devar Bhabhi Affair: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

यह पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जहां 29 नवंबर को आरोपी कृष्ण शाह ने खुटार चौकी में पुलिस के पास पहुंचकर बताया कि उसके बड़े भाई संजीव शाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई, तब खुलासा हुआ कि मृतक संजीव की दम घुटने से मौत हुई है।
इस मामले की जांच सीएसपी मुख्यालय ने शुरू की। पूछताछ में छोटा भाई कृष्णा शाह पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन पुलिस ने आरोपी से सच उगलवा ही लिया। अंत में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
Madhya Pradesh Devar Bhabhi Case: देवर-भाभी का अवैध संबंध

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा शाह शराब का बहुत नशा करता था। उसका अपनी भाभी से अवैध संबंध था। कई बार उसके बड़े भाई ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। जिसे बाद आरोपी ने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। फिर उसे आत्महत्या का एंगल देना चाहा। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे ने आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पंहुचा दिया।
यह भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, भाग गया दूल्हा… 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला; वजह जान दंग रह जाएंगे


Download Android App
Download iOS App



