सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, भाग गया दूल्हा… 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला; वजह जान दंग रह जाएंगे

Summary :

Meerut Mohsin Missing Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से लापता हुआ दूल्हा, 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला है। सुहागरात के दिन दूल्हा मोहसीन उर्फ मोनू घर से भाग गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह दुल्हन के सामने नर्वस हो गया था, जिस वजह से वह भाग गया। मोहसिन ने खुद अपने परिजनों से संपर्क किया था। उसने अपने पिता को बताया कि वह बिना बताए घूमते हुए हरिद्वार आ गया है। मोहसिन ने बताया कि कई बार विचार आया कि अब घर चला जाएं, लेकिन ये सोचकर कदम रुक जाते कि सभी क्या कहेंगे। आइए विस्तार से…

Meerut Mohsin Missing Case

Meerut Mohsin Missing Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से लापता हुआ दूल्हा, 5 दिन बाद हरिद्वार से मिला है। सुहागरात के दिन दूल्हा मोहसीन उर्फ मोनू घर से भाग गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह दुल्हन के सामने नर्वस हो गया था, जिस वजह से वह भाग गया। मोहसिन ने खुद अपने परिजनों से संपर्क किया था। उसने अपने पिता को बताया कि वह बिना बताए घूमते हुए हरिद्वार आ गया है। मोहसिन ने बताया कि कई बार विचार आया कि अब घर चला जाएं, लेकिन ये सोचकर कदम रुक जाते कि सभी क्या कहेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं, क्या है पूरा मामला।

Meerut Groom Missing News: सुहागरात के दिन घर से भागा दूल्हा

Meerut Mohsin Missing Case
Meerut Groom Missing News (Image- Social Media)

दरअसल, मोहसिन उर्फ मोनू का निकाह मुजफ्फरनगर के खतौली में 26 नवंबर को हुआ था। सुहागरात के दिन दुल्हन ने कमरे में ज्यादा रोशनी होने की बात कहते हुए मोहसिन से छोटा बल्ब लाने को कहा। मोहसिन बल्ब लेने के बहाने कमरे से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। रातभर दुल्हन और परिजन उसका इंतजार करते रहे। मोहसिन के लापता होने से पूरे घर में कोहराम मच गया। अगले दिन मोहसिन की बहनों की शादी थी, जो बिना उसके ही संपन्न कराई गई। लास्ट टाइम उसे दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में रात 1:42 बजे देखा गया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों से अभियान चलाया।

Meerut Mohsin Missing Case: ‘नर्वस हो गया था..’

Meerut Mohsin Missing Case
Mohsin Missing Investigation

बीते सोमवार को मोहसिन ने खुद अपने परिजनों के नंबर पर कॉल करके बताया कि वह हरिद्वार में है। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंची और शाम तक उसे थाने लेकर आए। पुलिस की पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि वह सुहागरात के दिन नर्वस हो गया था, इसी मानसिक तनाव के चलते वह घर से भाग गया। मोहसिन के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था, हालांकि उसके मिलने के बाद सब खुश हैं।

यह भी पढ़ें: इंडिगो के विमान में मानव बम की धमकी से मचा हडकंप, हैदराबाद से कुवैत जा रही थी फ्लाइट, मुंबई एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिग

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।