खत्म हुआ Glenn Maxwell का IPL Career?

Maxwell Registration Missing

Maxwell Registration Missing: IPL 2026 Mini Auction को लेकर जहां दुनिया भर के खिलाड़ी अपना नाम Register कर रहे हैं, वहीं एक नाम है जिसकी कमी सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है Glenn Maxwell। इस साल 1355 खिलाड़ियों ने Auction के लिए Registration किया है, लेकिन Maxwell उनमें शामिल नहीं हैं।

यह बात सामने आते ही क्रिकेट फैंस हैरान रह गए, क्योंकि IPL हमेशा से मैक्सवेल के लिए बड़ा मंच रहा है। पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL 2025 के बाद रिलीज कर दिया था, और उम्मीद थी कि वह किसी नई टीम के साथ वापसी की कोशिश करेंगे, लेकिन उनके रजिस्ट्रेशन न करने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

Maxwell Registration Missing: चोट, खराब फॉर्म और टीमों का भरोसा क्या यही है वजह ?

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है। इस बार टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। इसके बावजूद Glenn Maxwell का नाम न होना इस बात की ओर इशारा करता है कि शायद वह खुद फिलहाल IPL से ब्रेक लेना चाहते हैं।

IPL 2025 उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं गया। वह केवल 9 मैच खेल पाए थे, जिसमें उन्होंने 78 रन जुटाए और 4 विकेट लिए। इसके बाद उनकी उंगली में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें सीजन बीच में ही छोड़ना पड़ा। लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें रिटेन न करने का फैसला लिया।

Maxwell Registration Missingजैसे बड़े खिलाड़ी के लिए यह काफी कठिन समय रहा, क्योंकि उनका नाम हमेशा से IPL में विस्फोटक बल्लेबाजों में आता था। शायद इसी सबने उन्हें ऑक्शन प्रोसेस से दूरी बनाने पर मजबूर किया हो।

Maxwell Registration Missing: क्या Maxwell के लिए बंद हो गए IPL के दरवाजे ?

Maxwell Registration Missing
Maxwell Registration Missing

मैक्सवेल ने IPL में 2012 में कदम रखा था और शुरुआत में ही अपने आक्रामक अंदाज़ से फैंस के दिल जीत लिए थे। उन्होंने कई सीजन में शानदार प्रदर्शन किया 2014 में बेहतरीन 542 रन, फिर 2017, 2021, 2022 और 2023 में भी उन्होंने अपनी उपस्थित‍ि दर्ज कराई।

लेकिन पिछले कुछ सीजन उनके लिए चुनौतियों से भरे रहे। RCB ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किया, जिसके बाद पंजाब ने उन्हें 4.20 करोड़ में खरीदा। फैंस को उम्मीद थी कि वह धमाकेदार वापसी करेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।

Glenn Maxwell 1744978023105 scaled

अब जब उन्होंने IPL 2026 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन तक नहीं किया, तो क्रिकेट जगत में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह IPL में उनके सफर के अंत का संकेत है। या फिर यह सिर्फ एक ब्रेक हो सकता है, जिसके बाद वह और मजबूत वापसी करें?
फिलहाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे रहस्य और बढ़ गया है।

Also Read: एक ही Match में दिखे Virat kohli के दो रूप: Irfan Pathan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।