BB 19 के Contestants पर हुई Media के तीखे सवालों की बौछार, Gaurav Khanna की आंखों में आए आसूं

Summary :

Gaurav Khanna and Akansha: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में इस समय तीखा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान शहबाज बदेशा और अशनूर कौर के शो से बाहर होने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में कदम रख चुके हैं। इसी दौरान बिग बॉस हाउस में ऑर्गेनाइज प्रेस कॉन्फ्रेंस ने माहौल और गर्म कर दिया, जहां मीडिया ने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से कड़े और चुभने वाले सवाल पूछे है। कौन है टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे…

Gaurav Khanna and Akansha: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में इस समय तीखा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार के दौरान शहबाज बदेशा और अशनूर कौर के शो से बाहर होने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में कदम रख चुके हैं। इसी दौरान बिग बॉस हाउस में ऑर्गेनाइज प्रेस कॉन्फ्रेंस ने माहौल और गर्म कर दिया, जहां मीडिया ने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से कड़े और चुभने वाले सवाल पूछे है।

कौन है टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

Gaurav Khanna and Akansha
Gaurav Khanna and Akansha ( (Credit: Social Media)

बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे टॉप 6 कंटेस्टेंट में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और प्रणित मोरे का नाम शामिल हैं। इस दौरान सभी ने अपने गेम, रिश्तों और सीजन की जर्नी से जुड़े सवालों को लेकर जवाब दिए। हालांकि इस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा मीडिया निशाने पर रहीं तान्या मित्तल। इसके साथ ही मीडिया के एक सवाल से माहौल थोड़ा इमोशनल भी गया, जब मीडिया का ध्यान गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर जा पहुंचा।

Gaurav khanna and Akanksha: पर्सनल सवाल से टूटे गौरव खन्ना

Gaurav Khanna and Akansha
Gaurav Khanna and Akansha (Credit: Social Media)

शो के मेकर्स द्वारा रिलीज़ किए गए लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक जर्नलिस्ट ने गौरव खन्ना से बेहद पर्सनल सवाल पूछ लिया। सवाल था “आपने शो में कहा कि आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती और आप चाहते हैं तो क्या आपने यह बात ऑडियंस की सहानुभूति के लिए बताई?” यह सुनते ही गौरव खन्ना इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए । उन्होंने जवाब देते हुए कहा “ये सवाल बहुत टची है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bigg Boss (@biggbosscolors.tv)

मुझे बच्चे बेहद पसंद हैं। शादी के बाद मैं भी पिता बनना चाहता था, लेकिन मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। उसके लिए मैं अपनी किसी भी इच्छा को छोड़ सकता हूं। दुनिया में बहुत कम पुरुष होते हैं जो अपनी पत्नी की खुशी के लिए इतना त्याग करते हैं। मैं उससे बेहद प्यार करता हूं और वही करूंगा जो उसे अच्छा लगे।” गौरव के इस जवाब ने न सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल बदल दिया बल्कि इस दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल नज़र आए।

Amaal Mallik Bigg Boss: अमाल मलिक ने ली मीडिया की क्लास

Amaal Mallik Bigg Boss 19
Amaal Mallik Bigg Boss 19 (Credit: Social Media)

वहीं गौरव के पास बैठे सिंगर-कंपोज़र अमाल मलिक ने भी पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह सवाल बेहद पर्सनल था और किसी की पर्सनल लाइफ में इस तरह दखल देना ठीक नहीं है। अमाल ने पत्रकारों को याद दिलाया कि बिग बॉस एक गेम शो है न कि किसी की फैमिली लाइफ का एग्जाम।

क्यों रो पड़े गौरव?

Gaurav Khanna and Akansha
Gaurav Khanna and Akansha (Credit: Social Media)

प्रोमो में आगे दिखता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद घर में भी इस मुद्दे पर चर्चा होती है। फरहाना भट्ट गौरव से पूछती हैं कि उन्होंने मीडिया के सामने रोने की जरूरत क्यों समझी। इस पर गौरव इमोशनल होते हुए कहते हैं “मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी पत्नी के बारे में बात करे। बिग बॉस में मैं आया हूं, मेरी पत्नी नहीं। मैं उसे इन चीज़ों में घसीटा हुआ नहीं देख सकता।” उनकी यह बात सुनकर घरवाले भी गौरव के इमोशंस को समझते दिखाई दिए।

Bigg Boss 19 Winner: कौन बनेगा विनर

Bigg Boss 19 Winner
Bigg Boss 19 Winner (Credit: Social Media)

जैसे-जैसे शो अपने अंत की ओर बढ़ रहा है कंटेस्टेंट्स के इमोशंस और भी इंटेंस होते नज़र आ रहे हैं। हर सवाल अब गेम के साथ-साथ उनके पर्सनल रिलेशन्स को भी अफ़्फ़ैक्ट कर रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने साफ कर दिया कि फिनाले वीक आसान नहीं होने वाला है और हर कंटेस्टेंट पर बाहरी दुनिया का दबाव बढ़ चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सवालों के बीच कौन बनता है ‘बिग बॉस 19’ का विनर।

ये भी पढ़ें: Mrunal Thakur Shreyas Iyer dating : मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, क्या सच में श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं?

Yashika Jandwani