5 Traditional और Trending Bridal Sarees, जो दुल्हन के Wedding Look को बनाएंगी यादगार!

Summary :

Best Bridal Sarees: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद ख़ास होता है। इस दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है उसकी ब्राइडल साड़ी। भारतीय शादियों में साड़ी सिर्फ़ एक लिबाज ही नहीं, बल्कि ट्रेडिशन प्रतीक है। भारत के कुछ हिस्सों में शादी के समय दुल्हन को लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी Best Saree for Wedding ढूंढ रही हैं तो यहां पर 5 सबसे ट्रेंडिग ब्राइडल साड़ियों के बारे में बताया गया है जो दुल्हन के लुक को परफेक्ट बनाएंगी। Best Bridal Sarees: शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार…

Best Bridal Sarees: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद ख़ास होता है। इस दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाती है उसकी ब्राइडल साड़ी। भारतीय शादियों में साड़ी सिर्फ़ एक लिबाज ही नहीं, बल्कि ट्रेडिशन प्रतीक है। भारत के कुछ हिस्सों में शादी के समय दुल्हन को लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी Best Saree for Wedding ढूंढ रही हैं तो यहां पर 5 सबसे ट्रेंडिग ब्राइडल साड़ियों के बारे में बताया गया है जो दुल्हन के लुक को परफेक्ट बनाएंगी।

Best Bridal Sarees: शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी ये 5 साड़ियां

1. बनारसी सिल्क साड़ी (Banarasi Silk Saree)

Best Bridal Sarees
Best Bridal Sarees (Photo: Social Media)

बनारस साड़ी अपनी रॉयल बुनाई और खूबसूरत ज़री वर्क के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस साड़ी में सुंदर फूल-पत्तियां, बेल-बूटे और बारीक जालीदार पैटर्न का काम होता है। यह साड़ी रेड, मैरून या गुलाबी रंग में शानदार लगती है। यह Bridal Saree Design अक्सर शादी या रिसेप्शन के लिए चुनी जाती है।

2. कांजीवरम सिल्क साड़ी (Kanjivaram Silk Saree)

Best Bridal Sarees
Best Bridal Sarees (Photo: Social Media)
साउथ इंडिया के तमिलनाडु के कांचीपुरम शहर से आने वाली यह साड़ी, अपनी खास बनावट और सिल्क के लिए जानी जाती है। चौड़े कंट्रास्ट बॉर्डर, ट्रेडिशनल साउथ इंडियन डिजाइन और असली सोने या चांदी की ज़री का काम। यह साड़ी है जिसे अक्सर दक्षिण भारतीय दुल्हनें  (South Indian Brides) अपनी शादी के लिए स्टाइल करती हैं।

3. रेड जॉर्जेट साड़ी  (Georgette Saree)

Best Bridal Sarees
Best Bridal Sarees (Photo: Social Media)
ये साड़ियां उन दुल्हनों के लिए एक बेहतरीन ऑपशन हैं जो कंफर्ट और एलिगेंस पसंद करती हैं। बारीक सीक्वेंस वर्क, रेशमी धागों की कढ़ाई, या हल्की एम्ब्रॉयडरी के साथ यह साड़ी हल्की के साथ काफी सुंदर लगती है। यह साड़ी शादी के बाद के फंक्शन्स, जैसे रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट। इन्हें कैरी करना आसान होता है और ये आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती हैं

4. पैठणी सिल्क साड़ी (Paithani Silk Saree)

Best Bridal Sarees
Best Bridal Sarees (Photo: Social Media)
महाराष्ट्र की यह ट्रेडिशनल साड़ी अपने बाइब्रेंट कलर्स और फ्लोरल डिजाइंस के लिए काफी फेमस हैं। इसके पल्लू पर खास तौर पर मोर की आकृतियां होती हैं। यह साड़ियां शादियों के लिए एकदम परफेक्ट होती हैं।

5. चिकनकारी साड़ी (Chikankari Saree)

Best Bridal Sarees
Best Bridal Sarees (Photo: Social Media)
यह साड़ी उन दुल्हनों के लिए है जो भारी ज़री की जगह बारीक और मिनिमलिस्ट वर्क पसंद करती हैं। इन साड़ियों में रेशमी धागे, चिकनकारी या ज़री-रेशम से की गई महीन और नाज़ुक कढ़ाई देखने को मिलता है। यह साड़िया अक्सर पेस्टल या बेज कलर में होती हैं, जो एक क्लासी और सोफिस्टिकेटेड लुक देती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।