Bridal Gold Jhumka Design: सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का शुभारंभ भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के वेडिंग आउटफिट्स से लेकर उसके कानों के झुमके तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं, ऐसे में हर फंक्शन में आउटफिट के साथ पेयर करने के लिए झुमके तो होने ही चाहिए। यहां पर गोल्डन झुमके के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने स्टाइल कर सकती हैं।
Bridal Gold Jhumka Design: शादी सीज़न के लिए 5 Trendy Options
1. Temple Jhumka

टेम्पल झुमके साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर हैं। इनमें भगवान की फोटो या मंदिर के डिजाइन वाले झुमके होते हैं। यह खासतौर से शादियों के लिए परफेक्ट चॉइस होता है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये झुमके बेस्ट रहेंगे।
2. Bridal Nakshi Jhumka

ब्राइडल नक्षी झुमका साउथ इंडिया आभूषण कला का एक बेहतरीन उदाहरण है। ‘नक्षी’ का अर्थ है आभूषण पर की गई बारीक नक्काशी, जिसमें अक्सर देवी लक्ष्मी, मोर या कमल जैसी शुभ आकृतियां बनी होती हैं। इनमें लगे माणिक और पन्ने इसे और भी सुंदर बनाते हैं।
3. Rajasthani Ghoomar Design Jhumka

राजस्थानी घूमर डिज़ाइन वाला ये झुमका भी बहुत खूबसूरत है। झुमके को लहंगे के घेर की तरह डिज़ाइन दिया गया है। ये डिज़ाइन बेहद यूनिक और खूबसूरत है।
4. Gold Chandbali Jhumka

आजकल चांदबली झुमके भी बहुत ट्रेंड में हैं। चांद के आकार वाले ये झुमके पार्टी, शादी या फेस्टिवल हर मौके पर सूट करते हैं। हल्दी या महंदी जैसे फंक्शन्स के लिए आप इन्हें वियर कर सकती हैं।
5. Floral Gold Jhumka

फ्लोरल गोल्ड झुमके हल्के, सुंदर और आकर्षक बनाते हैं। ये झुमके ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ काफी जचते हैं। इसीलिए ये हर उम्र की महिलाओं के पसंदीदा होते हैं।


Download Android App
Download iOS App




