कलयुग में सतयुग वाला प्यार! प्रेमिका ने प्रेमी की डेड बॉडी के साथ रचाई शादी; देखने वाले सन्न रह गए

Summary :

Nanded Love Story News: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सबको चौंका कर रख देगा। यहां एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कर दी। इस घटना के बाद प्रेमिका अपने मृतक प्रेमी के घर गई और अंतिम संस्कार से पहले माथे पर सिंदूर लगाया, इसी के साथ प्रेमी की लाश पर हल्दी लगाई गई। ये देखकर सब लोग भावुक हो गए। असल जिंदगी में यह घटना किसी फिल्मी कहानी की तरह लग रही थी। Nanded Love Story News: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट यह घटना नांदेड़ शहर…

Nanded Love Story News

Nanded Love Story News: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सबको चौंका कर रख देगा। यहां एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कर दी। इस घटना के बाद प्रेमिका अपने मृतक प्रेमी के घर गई और अंतिम संस्कार से पहले माथे पर सिंदूर लगाया, इसी के साथ प्रेमी की लाश पर हल्दी लगाई गई। ये देखकर सब लोग भावुक हो गए। असल जिंदगी में यह घटना किसी फिल्मी कहानी की तरह लग रही थी।

Nanded Love Story News: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Nanded Love Story News

यह घटना नांदेड़ शहर के जूना गंज इलाके में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। मृतक की पहचान सक्षम ताटे के रूप में हुई है। उसका पिछले तीन साल से एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जब लड़की के घरवालों को इसका पता चला, तो वह विरोध करने लगे। जब दोनों नहीं रुके और लव अफेयर चलता रहा, तो लड़की के परिजनों ने खौफनाक साजिश रच डाली। लड़की के पिता, दो भाई और अन्य लोगों ने मिलकर प्रेमी सक्षम को मौत के घाट उतार दिया। पहले उस पर गोली चलाई, फिर उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

Nanded Love Story Crime: प्रेमी के शव से रचाई शादी

Nanded Love Story News

इस घटना के बाद प्रेमिका अपने मृत प्रेमी के घर गई और अंतिम संस्कार से पहले उसने अपने माथे पर उसके नाम का सिंदूर लगाया और हल्दी लगाकर प्रेमी के शव से शादी कर ली। इसके साथ सक्षम के शव को भी हल्दी लगाई गई। ये सब देखकर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए।

मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता और दो भाइयों समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। लड़की ने भी कहा कि मेरे माता-पिता और भाई को फांसी होनी चाहिए। मेरा और सक्षम का तीन साल से प्रेम संबंध था। मेरे परिवार को ये सब मंजूर नहीं था।

सक्षम के जेल से छूटने के बाद मेरी परिजन उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। वह मुझे भी धमका रहे थे। लड़की ने आरोप लगे कि ये हत्या जातिवाद के कारण की गई है। आरोपियों को मौत की सजा होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए। भले सक्षम अब नहीं रहा, हमारा प्यार अमिट है और में उसके घर पर ही रहूंगी। यह सुनकर बाकि लोग हैरान हो गए।

Nanded Crime News: ‘मेरे माता-पिता और भाई को फांसी हो..’

Nanded Love Story News
मृतक प्रेमी सक्षम (Image- Social Media)

मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के पिता और दो भाइयों समेत आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। लड़की ने भी कहा कि मेरे माता-पिता और भाई को फांसी होनी चाहिए। मेरा और सक्षम का तीन साल से प्रेम संबंध था। मेरे परिवार को ये सब मंजूर नहीं था। सक्षम के जेल से छूटने के बाद मेरी परिजन उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

वह मुझे भी धमका रहे थे। लड़की ने आरोप लगे कि ये हत्या जातिवाद के कारण की गई है। आरोपियों को मौत की सजा होनी चाहिए और हमें इंसाफ मिलना चाहिए। भले सक्षम अब नहीं रहा, हमारा प्यार अमिट है और में उसके घर पर ही रहूंगी। यह सुनकर बाकि लोग हैरान हो गए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार Mercedes ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।