दिल्ली में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार Mercedes ने 3 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Delhi Mercedes Accident(CREDIT S-M)

Delhi Mercedes Accident: राजधानी दिल्ली से एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। आज यानी रविवार की तड़के एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना वसंत कुंज इलाके में एंबियंस मॉल के पास लगभग रात 2:33 बजे हुई।

Delhi Mercedes Accident: पुलिस को PCR कॉल के जरिए मिली सूचना

घटना के तुरंत बाद किसी राहगीर ने PCR को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वसंत कुंज नॉर्थ थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक Mercedes G63 SUV को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। कार के पास ही तीन लोग घायल अवस्था में पड़े मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 23 साल के एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है।

Delhi Mercedes Hits: रेस्तरां में काम करते थे तीनों युवक

दुर्घटना में घायल और मृत तीनों युवक एंबियंस मॉल के एक रेस्तरां में नौकरी करते थे। इनकी उम्र 23, 23 और 35 साल बताई जा रही है। जिनमें से 23 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले का रहने वाला था। बाकी दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Delhi Mercedes Accident(CREDIT S-M)
Delhi Mercedes Accident(CREDIT S-M)

Delhi Road Accident Today: ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी

मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने कार चलाने वाले युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी ड्राइवर का नाम शिवम है, जिसकी उम्र 29 साल है और वह करोल बाग का निवासी है। पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन नंबर हिमाचल प्रदेश का है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हादसा तब हुआ जब शिवम अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में एक डाइवर्जन पड़ने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभे के पास ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन लोग कार की चपेट में आ गए। इसी वजह से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Delhi Mercedes Accident(CREDIT S-M)
Delhi Mercedes Accident(CREDIT S-M)

गाड़ी की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया। खंभे से टकराने के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर नशे में था या नहीं। इसके लिए मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है।

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

पुलिस ने वाहन को सीज़ कर दिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद पुलिस हादसे की असली वजह स्पष्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 12 वार्डों में BJP-AAP की कड़ी टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।