Shankar के इश्क़ का Box Office पर चला जादू, 2 दिन में फिल्म Tere Ishk Mein ने कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Summary :

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके निर्देशक आनंद एल राय एक बार फिर अपनी कहानी और निदेर्शन के ज़रिए दर्शकों का दिल जीतते नज़र आ रहे है। बता दें, रांझणा जैसी यादगार फिल्म देने वाले निर्देशक इस बार अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ लेकर आए हैं, जिसमें एक बार फिर एक्टर धनुष ने अपनी शानदार एक्टिंग दर्शकों का दिल छू लिया है। कुंदन के बाद अब शंकर के एकतरफा प्यार की कहानी को आनंद एल राय ने बखूबी तरीके से पर्दे पर उतारा है। फिल्म में धनुष के…

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके निर्देशक आनंद एल राय एक बार फिर अपनी कहानी और निदेर्शन के ज़रिए दर्शकों का दिल जीतते नज़र आ रहे है। बता दें, रांझणा जैसी यादगार फिल्म देने वाले निर्देशक इस बार अपनी नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ लेकर आए हैं, जिसमें एक बार फिर एक्टर धनुष ने अपनी शानदार एक्टिंग दर्शकों का दिल छू लिया है। कुंदन के बाद अब शंकर के एकतरफा प्यार की कहानी को आनंद एल राय ने बखूबी तरीके से पर्दे पर उतारा है।

फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आ रही हैं और दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार रिपॉन्स मिल रहा है और सिनेमाघरों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: दो दिन में किया इतना कलेक्शन

tere ishk mein box office collection day 2
tere ishk mein box office collection day 2 (Credit: Social Media)

फिल्म शुक्रवार यानी 28 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई और पहले दिन से ही ‘तेरे इश्क में’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर की उम्मीदें अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह खरी उतरती नजर आ रही हैं। कई ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 21 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है, जो ओपनिंग डे की तुलना में काफी बेहतर है। पहले दिन के मुकाबले यह उछाल यह साफ करता है कि दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें, दो दिनों में ‘तेरे इश्क में’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। शुरुआती कमाई को देखते हुए मेकर्स और टीम बेहद एक्साइटेड है, क्योंकि फिल्म ने शुरूआत से ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

Tere Ishk Mein Total Collection: भारत में भी शानदार शुरुआत

Tere ishk mein total collection
Tere ishk mein total collection (Credit: Social Media)

देश में भी फिल्म को लेकर ज़बरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है। दो दिनों के भीतर ‘तेरे इश्क में’ ने करीब 33 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड के अंत तक यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले वीकेंड तक फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 65 से 70 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह आंकड़ा इस बात की और इशारा कर रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस में शामिल हो सकती है।

Dhanush And Kriti New Movie: दर्शकों पर चला ‘तेरे इश्क में’ का जादू

Dhanush and Kriti new movie
Dhanush and Kriti new movie (Credit: Social Media)

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी इमोशनल कहानी, शानदार निर्देशन और धनुष का इंटेंस रोल। दर्शक एकतरफा प्यार की कहानी को शंकर के नजरिए से देखने का अनुभव काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कृति सेनन की परफॉर्मेंस और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों सितारों की केमिस्ट्री और डायलॉग फिल्म को और इम्पैक्टफुल बना रहे हैं।

क्या दर्शकों पर छोड़ेगी छाप?

tere ishq mein box office collection day 2
tere ishk mein box office collection day 2 (Credit: Social Media)

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘तेरे इश्क में’ साल 2025 की सक्सेसफुल फिल्मों में आसानी से अपना नाम ऐड कर सकती है। ख़ास बात ये है कि इंडिया के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने भी फिल्म की कमाई को और मजबूत कर दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आनंद एल राय की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें: IFFI फिल्म फेस्टिवल के दौरान Kantara फिल्म को लेकर Ranveer Singh ने ये क्या कह दिया, जो भड़क उठे लोग?

Yashika Jandwani