IFFI फिल्म फेस्टिवल के दौरान Kantara फिल्म को लेकर Ranveer Singh ने ये क्या कह दिया, जो भड़क उठे लोग?

Summary :

Ranveer singh on kantara movie: साल 2025 की पॉपुलर और सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपनी अनोखी कहानी और ऋषभ शेट्टी के दमदार अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म में दिखाई गई दुनिया, रिचुअल और भगवन की द्वारा बनाए गए ट्रेडिशन इतने इम्पैक्टफुल थे कि जिसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। हालांकि अब उसी फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक नए विवाद में घिर गए हैं। Ranveer singh News Today: रणवीर सिंह के वीडियो ने मचाया हंगामा हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर…

Ranveer singh on kantara movie: साल 2025 की पॉपुलर और सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपनी अनोखी कहानी और ऋषभ शेट्टी के दमदार अभिनय के कारण दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म में दिखाई गई दुनिया, रिचुअल और भगवन की द्वारा बनाए गए ट्रेडिशन इतने इम्पैक्टफुल थे कि जिसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। हालांकि अब उसी फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक नए विवाद में घिर गए हैं।

Ranveer singh News Today: रणवीर सिंह के वीडियो ने मचाया हंगामा

Ranveer singh News Today
Ranveer singh News Today (Credit: Social Media)

हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘कांतारा’ के एक प्योर और इमोशनल सीन्स नकल करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, कर्नाटक के तुलु समुदाय के लिए यह दृश्य सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था का हिस्सा है। फिल्म में दिखाए गए देवी चामुंडा के अवतरण वाले सीन को लेकर लोगों के दिलों में हमेशा सम्मान की भावना रही है।

Ranveer singh News Today
Ranveer singh News Today (Credit: Social Media)

वहीं अब सामने आई वीडियो में रणवीर सिंह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के स्टेज पर ऋषभ शेट्टी से बातचीत के दौरान नज़र आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर ऋषभ से कहते है “मैंने आपकी फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस ग़ज़ब थी। खासकर जब आपके अंदर ‘फीमेल भूत’ आ जाता है” रणवीर इतना कहकर उस मंत्रमुग्ध करने वाले देव-आगमन वाले सीन की एक्टिंग भी करते हैं। उनका यह अभिनय देखकर ऋषभ शेट्टी भले ही हल्का-सा मुस्कुराते दिखाई दिए, लेकिन वीडियो में पीछे बैठे लोग बेहद निराश नज़र आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस क्लिप के सामने आते ही बवाल मच गया है।

 Ranveer singh Controversy: “देवी को भूत बता दिया!”

Ranveer singh Controversy
Ranveer singh Controversy (Credit: Social Media)

इस वीडियो के सामने आते ही लोग जमकर नाराज़गी जाहिर कर रहे है। खासतौर पर तुलु समुदाय और ‘कांतारा’ के फैंस ने रणवीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कई कमेंट्स में लोग यह भी कहते दिखे कि रणवीर ने एक पवित्र देवी के अवतार को ‘भूत’ कहकर बोल दिया, जो अपमानजनक है। एक यूजर ने लिखा “इसने क्या देखा फिल्म में? जो देवी को भूत बोल दिया!” दूसरे ने कमेंट किया “ऐसी आस्था का मज़ाक बनाना गलत है। फिल्म प्रमोट करते-करते कुछ भी बोल देते हैं।”

बता दें, इन दिनों रणवीर एक और वजह से चर्चा में बने हुए है। वो है रणवीर की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ जो 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है और इस विवाद ने उनकी फिल्म के आसपास नकारात्मक माहौल खड़ा कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि रणवीर को इतने संवेदनशील विषय पर बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन

Rishabh Shetty
Rishabh Shetty (Credit: Social Media)

वीडियो में भले ही ऋषभ शेट्टी मुस्कुराते हुए दिखे हों लेकिन दर्शकों का कहना है कि उनका रिएक्शन सिर्फ फॉर्मल था। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि एक्टर होने के नाते वह मौके पर प्रतिक्रिया न देकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे। वैसे भी, फिल्म ‘कांतारा’ से जुड़े देव-आगमन के दृश्य तुलु संस्कृति का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं और इसे लेकर सेंसिटिविटी की जरूरत होती है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ओटीटी रिलीज़

Kantara OTT Release
Kantara OTT Release (Credit: Social Media)

विवाद के बीच एक अच्छी खबर यह है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज़ के बाद एक बार फिर इसके शानदार दृश्यों और कहानी की चर्चा होने लगी है।

Ranveer singh on kantara movie: क्या रणवीर देंगे कोई सफाई?

Ranveer singh on kantara movie
Ranveer singh on kantara movie (Credit: Social Media) 

इसी बीच रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म कई तरह की चर्चाओं और विवादों में घिरी हुई है। अब यह नया मामला उनके लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विवाद उनकी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर क्या प्रभाव डालता है। कुल मिलाकर, ‘कांतारा’ की आस्था-आधारित विरासत को लेकर दिए गए रणवीर सिंह के बयान ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। अब यह देखना बाकी है कि एक्टर इस पर कोई सफाई देते हैं या मामला यूं ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहेगा?

ये भी पढ़ें: Ameesha Patel Success Story : उतार चढ़ाव और शानदार कमबैक, फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर तक अमीषा पटेल की धांसू जर्नी

Yashika Jandwani