Back Hand Bridal Mehndi Design: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों पर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन मेहंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। ऐसे में, एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है। यहां पर 5 खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस बताए गई हैं, जो आपके ब्राइडल लुक के साथ परफेक्ट मैच करेंगी।
Back Hand Bridal Mehndi Design: ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाएंगी ये 5 खूबसूरत बैक हैंड मेहंदी डिज़ाइन
1. Bridal Jaal Mehndi Design

हाथों पर पीछे की तरफ लगाए जाने वाली जाल महंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचती है।
2. Colourful Glitter Mehndi Design

अगर आप चाहतीं कि आपकी मेहंदी सबसे यूनिक लगे, तो आप इस डिज़ाइन को चुन सकती हैं। इस मेहंदी डिज़ाइन में आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कलरफुल ग्लिटर मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में भी है।
3. Floral Mehndi Designs

हाथों के पीछे लगने वाली फ्लोरल मेहंदी डिजाइन सदाबहार होती हैं और हर महिला के पसंदीदा भी होती हैं। यह हर तरह के लहंगे पर सूट करती है और बेहद खूबसूरत लगती है।
4. Classic Peacock Design Bridal Mehndi

दुल्हन के हाथों पर मोर वाली महंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। मोर डिजाइन से आपकी हथेली भरी हुई और सुंदर लगेगी। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।
5. Traditional Raja Rani Mehndi Design

राजा-रानी वाली मेहंदी डिज़ाइन मुख्य रूप से राजस्थानी विवाह मेहंदी का एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो दूल्हा और दुल्हन को राजसी वेशभूषा में दर्शाता है। अपनी शादी में अगर आप भी एक रॉयल लुक कैरी करने वाली हैं तो यह डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगी। इस डिजाइन में दुल्हन के एक हाथ पर राजा यानी दूल्हा और दूसरे पर रानी यानी की दुल्हन का चित्र बनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




