पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायलों को एम्स बठिंडा में भर्ती कराया।
Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में स्थित पिड़ सिंह वाला गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह धमाका रात के वक्त हुआ. जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ.
धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घायल लोगों को त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बठिंडा स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
दो मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट
जानकारी के अनुसार यह धमाका सिंघावली-कोटली रोड पर स्थित एक दो मंजिला पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में हुआ. फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक धमाका हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई.
पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन, हेरोइन और पिस्तौल बरामद
विस्फोट के कारणों की जांच जारी
लांबी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
मलबे में फंसे कई लोग, राहत कार्य जारी
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. हादसे के समय कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे. देर रात जब विस्फोट हुआ, तो फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही उन्होंने आग की लपटें देखीं, वे डरकर इधर-उधर भागने लगे.
कुछ लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए और मलबे के नीचे दब गए. रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं.


Download Android App
Download iOS App



