लुधियाना-मोगा : मोगा में लुधियाना रोड़ पर टाटा मोटर के पास रिहायशी इलाके में आज एक जिंदा बम मिला। बम मिलने की खबर सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
उधर इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोके पर पहुंचकर समस्त इलाके को सील बंद करते हुए जांच शुरू कर दी और सेना को भी इस कार्यवाही में हिस्सा लेने का अनुरोध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबसे पहले यह बम कबाड़ का काम कर रहे कबाडिय़े ने देखा था। सूत्रों के मुताबिक यह बम पुराने वक्त की तोप का बताया जा रहा है।
कबाडिय़े ने हथेली से लेकर कोहनी तक लंबे इस बमनुमा वस्तु को देखते ही तुरंत सूचना पुलिस को दी और मोके पर पहुंचकर डीएसपी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक आदेश उपरांत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



