कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अजनाला मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें कई गांवों और शहरों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया साथ ही निर्वाचन क्षेत्र पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज उनके कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया है, जहां लोगों की समस्याएं सुनी गई और उन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
MSP लागू करने की अपील
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए लोगों को बुलाकर प्रशासन के सामने उनका काम कराया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए और उनकी मुख्य मांग एमएसपी की कानूनी गारंटी को जल्द से जल्द लागू करना चाहिए।
किसानों का हो कर्ज माफ
MSP की कानूनी गारंटी के साथ ही जनता दरबार में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किसानों के बारे में कहा कि केंद्र सरकार को किसानों का कर्ज जल्द से जल्द माफ करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




